नैनीताल राजनीति

नैनीताल विधानसभा में भुवन आर्य की बढ़ी सक्रियता, गांव-गांव जनसंपर्क से साधा सीधा संवाद

ख़बर शेयर करें

ज्योलिकोट में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट से चाय पर हुई सियासी चर्चा, क्षेत्रीय व राजनीतिक मुद्दों पर किया मंथन

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का व्यापक जनसंपर्क दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने नैनीताल में प्रो. कैलाश मिश्रा, गंगा लोहिसा, तनिष्का मेहरा और सुनीता आर्य से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने शिवा रेस्टोरेंट के मालिक पंकज बबली, शंकर लाल, हरीश राम, प्रवीण सिंह और नीरज कुमार से भी मुलाकात कर स्थानीय परिस्थितियों पर विचार-विमर्श किया।

इसके बाद डॉ. आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत मनौरा, बल्दियाखान और नैना गांव में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने संदीप कुमार, ललित बिष्ट, मनीष नेगी, सूरज सिंह, भगवत सिंह, गजेन्द्र सिंह, वीर सिंह, प्रेम बल्लभ और प्रेम सिंह जीना सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को जाना।

डॉ. आर्य ने बेलुआखान एवं ज्योलिकोट में भी जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने पार्थ शाह, भुवन चंद्र, आशीष कुमार, दया किशोर, गोविंद सिंह नैनवाल, अजय शाह, अर्जुन सिंह और फिरोज अहमद सहित अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और स्थानीय परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई।

वहीं, ज्योलिकोट में भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट के साथ डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने चाय पर चर्चा की। दोनों के बीच क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, विकास कार्यों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करना उनकी प्राथमिकता है। जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को समझने के साथ ही उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *