न्यूज

2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज

2027 के रण से पहले नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का शक्ति प्रदर्शन! गांव-गांव पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान

जलाल गाँव 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेज 2027 के चुनावी रण में उतरने की तैयारी! डॉ. भुवन आर्य ने नैनीताल विधानसभा में तेज किया गांव-गांव जनसंपर्क, सियासी हलचल तेजके सांस्कृतिक महोत्सव में बने मुख्य अतिथि, खुरपाताल-बजून में ग्रामीणों से साधा सीधा संवाद, नैनीताल क्लब में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से की मुलाकात

नैनीताल। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं से संवाद करने के साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

इसी क्रम में डॉ. आर्य जलाल गांव में आयोजित नवयुवक सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं की सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान खमारी हेम बहुखंडी, चंदन कनवाल, केशव पंत, प्रेम सिंह बिष्ट और पूरन ध्यानी मौजूद रहे।

इसके बाद उन्होंने ग्रामसभा खुरपाताल में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जनसंपर्क किया। बैठक में विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में डबल इंजन सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान ग्राम प्रधान हंसी नेगी, जीवन सिंह नेगी, विजय गोस्वामी, भुवन राम, सुरेंद्र सिंह, देवी दत्त राठौर, त्रिलोक राठौर, देवी राम, अभिषेक कनवाल, गुड्डू भाई, नीमा, मंजू, कमला देवी, पंकज भाई, प्रैमा कनवाल और बसंती देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं ग्रामसभा बजून में भी डॉ. आर्य ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान मंडल मंत्री विजय बिष्ट, मोहन सिंह, कुंदन सिंह कनवाल, देव सिंह, प्रेम सिंह मेहरा, अरुण राणा, नरेंद्र कनवाल, जितेंद्र कनवाल, भगवती देवी और मंजू देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इधर, नैनीताल क्लब में आयोजित बैठक में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार तथा आयोग के सदस्य विशाल मुखिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नैनीताल मंडल के युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

2027 के चुनाव से पहले गांवों में बढ़ती सक्रियता, ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद और संगठनात्मक बैठकों में भागीदारी के जरिए डॉ. भुवन चंद्र आर्य नैनीताल विधानसभा में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कवायद में जुटे नजर आ रहे हैं।

Advertisement