नैनीताल राजनीति

गोपाल सिंह रावत को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर दी बधाई

Advertisement

गोपाल सिंह रावत को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर दी बधाई

नैनीताल। नैनीताल-उधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत को पुनः भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोपाल सिंह रावत लंबे समय से पार्टी संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, अनुभव और निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें एक बार फिर प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारी दिया जाना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक है।

इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने गुरुदेव भगवान से उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement