नैनीताल राजनीति

गोपाल सिंह रावत के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा नैनीताल मंडल आज करेगा भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें

गोपाल सिंह रावत के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर भाजपा नैनीताल मंडल करेगा भव्य स्वागत

नैनीताल। नैनीताल-उधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल सिंह रावत को पुनः भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर भाजपा नैनीताल नगर मंडल की ओर से मंगलवार को उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

गोपाल सिंह रावत नैनीताल नगर मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी संगठन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को अपना समय, अनुभव और मार्गदर्शन दिया है। वर्तमान में वह सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर रावत को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके नए दायित्व से नैनीताल में भाजपा संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

11 अगस्त को नैनीताल क्लब में होगा अभिनंदन

भाजपा नैनीताल नगर मंडल के अध्यक्ष नितिन कार्की ने बताया कि गोपाल सिंह रावत के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के उपलक्ष्य में 11 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे नैनीताल क्लब में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह में मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी तथा भाजपा के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।

मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी कार्यकर्ताओं से समारोह में पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल सिंह रावत का स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है। कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं संगठन में नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *