
नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विधानसभा क्षेत्र के गांवों, कस्बों और व्यापारिक क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। ज्योलिकोट से भवाली बाजार, सेनिटोरियम, भूमियाधार, खूपी और गेठिया तक चले इस अभियान को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक जमीन मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
डॉ. आर्य ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, क्षेत्रीय विकास और सरकार की योजनाओं पर चर्चा की।
भवाली बाजार में व्यापारियों से सीधा संवाद, राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश
भवाली बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंचकर डॉ. आर्य ने स्थानीय व्यापारिक समुदाय से मुलाकात की। नवीन चन्द्र, जितेन्द्र सिंह, पूरन चंद, राशिद हुसैन, जगदीश सोनकर, रोहित कुमार, प्रेम लाल आर्य, दीपांशु कनवाल, कुंदन सिंह रौतेला, दीपक जोशी, दिनेश लाल साह, जितेन्द्र कुमार, नानक चंद ठाकुर, विशन लाल, दीवाकर, सतेन्द्र प्रसाद, तरुण बिष्ट (आनंद मिष्ठान भंडार), हरीश अधिकारी, हिमांशु, पंकज तिवारी, विशन तिवारी, हरेंद्र सिंह बिष्ट (कुंवर मिष्ठान भंडार), नरेंद्र रावत, रविन्द्र क्वीरा, विशाल, गणेश पंत और वृज मोहन जोशी सहित अनेक व्यापारियों से मुलाकात की।
व्यापारियों के बीच इस तरह की सक्रियता को आगामी चुनाव से पहले शहरी और व्यापारिक मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
भूमियाधार में महिला स्वयं सहायता समूहों पर फोकस, बैणी भुली योजना बनी चर्चा का केंद्र
भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा भूमियाधार में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को बैणी भुली योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने के संबंध में निर्णय लिया गया। इस पहल पर उपस्थित महिलाओं ने खुशी व्यक्त की।
राजनीतिक दृष्टि से यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भूमिका और महिलाओं से सीधा संवाद चुनावी जनाधार को मजबूत करने में अहम साबित हो सकता है।
बैठक में मनोज कुमार, श्रीमती स्मिता आर्या, किशोर लाल, कमला देवी, नीमा देवी, प्रेमा देवी, बबीता देवी, मोहनी देवी, शांति देवी, वीरेन्द्र कुमार, रेखा देवी, ललित कुमार, कविता आर्या, संगीता, राधा देवी, सुनील कुमार और मोहन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
खूपी में डबल इंजन सरकार की योजनाओं का प्रचार
भूमियाधार खूपी में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर सरकारी योजनाओं के लाभ और क्षेत्रीय विकास के विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान कैलाश चंद्र, दिया देवी, संजय कुमार, देवेन्द्र लाल, मुकेश चन्द्र, संजीव कुमार, अमित कुमार, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, निर्मल कुमार, प्रेम प्रकाश, तुलसी देवी, मीना बिष्ट, कमला आर्य, राजेंद्र प्रसाद और ललित कुमार से मुलाकात की।
ज्योलिकोट और सेनिटोरियम में भी बढ़ाई सक्रियता
ज्योलिकोट में ललित साह, नवीन साह, पूरन जोशी और कैलाश चंद्र जोशी से मुलाकात कर क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। वहीं सेनिटोरियम में राजीव पाण्डे और शोभा पाण्डे से संपर्क किया।
ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट से मुलाकात, गेठिया में भी जनसंपर्क
गेठिया स्थित आवास पर डॉ. आर्य ने भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए नवीन बिष्ट, पूरन पाण्डे और भीम सिंह से मुलाकात की।
क्या विधानसभा चुनाव से पहले मजबूत हो रही है दावेदारी?
डॉ. भुवन चंद्र आर्य का लगातार गांवों, बाजारों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पहुंचना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यापारियों से संवाद, ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकें, महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ाव और भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार उनके जनसंपर्क अभियान के प्रमुख पहलू रहे।
हालांकि डॉ. आर्य की ओर से विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी को लेकर कोई औपचारिक घोषणा सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी बढ़ती क्षेत्रीय सक्रियता को नैनीताल विधानसभा में अपनी राजनीतिक उपस्थिति और संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
खबरी दाजू | KhabriDaju.com
हर खबर पर दाज्यू की नजर।

