नैनीताल राजनीति

नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों से लेकर कर्मचारियों तक साधा सीधा संवाद

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों, शिक्षकों, व्यापारियों, सामाजिक लोगों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और क्षेत्रीय विषयों की जानकारी ली।

भीमताल ब्लॉक के तिरछाखेत में डॉ. आर्य ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना देवी सहित ललित, पंकज आर्य, मुन्नी देवी, रेखा आर्या, हरीश कुमार, उमेद कुमार, पंकज बिष्ट, दीपेन्द्र सिंघल, सतीश चन्द्र, चन्दा बिष्ट, राजू बिष्ट, आनंद कुमार और प्रीतम सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की।

उन्होंने तिरछाखेत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षिका पुष्पा बोरा एवं सहायिका नीमा बिष्ट से मुलाकात कर केंद्र की व्यवस्थाओं और बच्चों से जुड़े विषयों की जानकारी ली। इसके अलावा महर्षि स्कूल की प्रधानाचार्या साधना जोशी से भी मुलाकात कर शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इसके बाद डॉ. आर्य ने फरसौली में जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त सेंट्रल बैंक मैनेजर हरीश चंद्र आर्य और जूस केंद्र पर संजीव भगत से मुलाकात की तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की।

वहीं, नैनीताल नगर में उन्होंने पूर्व शिक्षा निदेशक गंगा राम, टी.एस. अधिकारी, मोहन लाल शाह, शादाब, शांति जाटव और कपड़ा व्यापारी पवन टंडन सहित विभिन्न लोगों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एटीआई में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से भी संवाद किया। इस दौरान नीलम, रेनू, अभिनव, अनिकेत, राहुल और पंकज अधिकारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से जनता से सीधे संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *