न्यूज

2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान

2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान 2027 की तैयारी में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट में झोंकी ताकत, गांव-गांव घर-घर पहुंचकर तेज किया जनसंपर्क अभियान

पाडली, भतरौजखान, अमेल और बसगांव में ग्रामीणों से मुलाकात, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

बेतालघाट/नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाईं।

जनसंपर्क अभियान के तहत डॉ. आर्य ने पाडली गांव में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान नवीन जोशी, ललिता जोशी, पंकज आर्य, गिरीश आर्य, सुरेश टम्टा, ममता टम्टा, मनीषा टम्टा, अभिषा और दिनेश राज सहित अनेक लोगों से संवाद किया। उन्होंने डूंगर राम आर्य के सुपुत्र विनोद कुमार के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।

इसके बाद भतरौजखान बाजार में जनसंपर्क कर हरीश भट्ट, महिपाल सिंह मनराल, दिनेश पडालिया, राजू चौधरी, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, देवेंद्र पंत, प्रकाश सती, दिनेश पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंदी देवी और राहुल सहित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। यहां डॉ. रघुवीर पंत की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

डॉ. आर्य ने ग्रामसभा अमेल में भी डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान पनी राम, किशन राम, भगवती देवी, तारा, हरिश्चंद्र, भुवन चंद्र, पवन कुमार, पिंकी, पार्वती पंत, कमला बेलवाल, श्याम सिंह, हीरा सिंह, सूरज, राम सिंह, गिरधर सिंह, गोपाल सिंह, कुंदन सिंह, उदय सिंह, नंदा बल्लभ, जगदीश बिष्ट, जगदीश राम, मोहन और नंदन बिष्ट सहित ग्रामीणों से मुलाकात की।

वहीं बेतालघाट बाजार में रविंद्र जोशी, धर्मानंद जोशी, पंकज जोशी (पूर्व प्रधान एवं मंडल मंत्री), नवीन पांडे, तारा देवी, पिंकी और दीप रेखाड़ी से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामसभा बसगांव में भी भुवन सिंह, लाल सिंह, भोपाल सिंह और आनंद सिंह जलाल सहित ग्रामीणों से संपर्क किया।

इस पूरे जनसंपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष प्रताप बोरा और जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा भी मौजूद रहे।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य का यह लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचने का अभियान आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और ग्रामीणों के बीच भाजपा की पकड़ बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement