नैनीताल राजनीति

गांव-गांव जनसंपर्क से चुनावी तैयारी तेज, डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कार्यकर्ताओं संग साधा संवाद

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों का व्यापक दौरा कर ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की।

डॉ. आर्य ने ग्रामसभा खमारी, मंगोली, थापला और जोशीखोला में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जगदीश बुधलाकोटी, संतोष बुधलाकोटी, पूर्व प्रधानाध्यापक देवेंद्र बुधलाकोटी, तारा दत्त जोशी, मुकेश जोशी, पूरन जोशी, मदन, हिमांशु पंत, जीवन सिंह, खीम सिंह, केशव पंत और दलीप नेगी समेत कई ग्रामीणों से मुलाकात की।

इसके बाद जलाल गांव में कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में ग्राम प्रधान खुशाल सिंह बिष्ट, रमेश बिष्ट, खमारी के ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, कार्यकर्ता प्रेम सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, किशन सिंह, गौरव, दीवान राम, थापला के बूथ अध्यक्ष केशव पंत, पान सिंह बिष्ट, मुकेश जीना, हेम सिंह, राहुल बिष्ट और भूपेंद्र बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शोक संतप्त परिवारों से भी मिले

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने खुरपाताल चारखेत पहुंचकर दिग्विजय सिंह कनवाल की भाभी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

वहीं मल्लीताल नैनीताल में संतोष शाह की माताजी के पीपल पानी कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और प्रसाद ग्रहण किया।

इसके अलावा डॉ. आर्य ने मल्लीताल स्थित गांधी आश्रम पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। इस दौरान ललित मोहन जोशी, रोशन बिष्ट, सुनील जोशी, दलीप सिंह भाकुनी और कमलेश बिष्ट से उन्होंने मुलाकात की।

डॉ. आर्य के लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके दौरे में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *