
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अमोड़ा, अमतोली, अमगढ़ी, गोरिया देव और डान परेवा में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।
अमोड़ा में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने अमोड़ा से देवला स्कूल तक करीब 4 किलोमीटर लिंक रोड को पक्का करने की मांग प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में इस सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही है। सड़क के पक्के होने से स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों की मांग पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और सड़क निर्माण की दिशा में हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और बेहतर सड़क सुविधा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
अमोड़ा में आयोजित बैठक में चंदन नाथ, भुवन चंद्र, कैलाश चंद्र आर्य, चना देवी, हरीश चंद्र, लीला देवी, दीपा देवी, बाली राम, तारी देवी, हेम चंद्र, प्रेम लाल आर्य, गोपाल सती, प्रकाश सती और भुवन पांडे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामसभा अमतोली में डॉ. आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। यहां ग्राम प्रधान विनोद जोशी, ईश्वरी दत्त, भावना पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र आर्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र सती, गोपाल दत्त सती, बच्ची सिंह नेगी, दान सिंह, नरेंद्र लाल, भुवन गोस्वामी, कपिल पांडे, ललित आर्य और पुरुषोत्तम आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अमगढ़ी में ग्राम प्रधान चंद्रशेखर दानी, बच्ची सिंह नेगी, प्रकाश पांडे, प्रेम चंद्र आर्य और अभिषेक नेगी से मुलाकात कर क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की गई। वहीं गोरिया देव में ग्राम प्रधान मोहन चंद्र सुयाल, सोनू प्रसाद, प्रहलाद सिंह नेगी, प्रदीप रावत, बच्ची सिंह नेगी, नंदन सिंह बिष्ट, केशव दत्त और मोहन सिंह सहित ग्रामीणों से संवाद किया।
शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर डान परेवा में श्रमदान
डान परेवा में 23 अगस्त को आयोजित होने वाले स्व. दीवान सिंह शहीद दिवस की तैयारियों को लेकर डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने स्थानीय लोगों के साथ श्रमदान किया। इसके बाद आयोजित बैठक में शहीद दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस दौरान ग्राम प्रधान दयाल सिंह बिष्ट, अंबा दत्त, बूथ अध्यक्ष बच्ची सिंह नेगी, ललित तिवारी, बिशन दत्त, पूरन रौतेला, प्रकाश कांडपाल, जगदीश चंद्र, दयाल रौतेला, हरीश सिंह, पूरन सिंह, पान सिंह, बालम सिंह नेगी, संतोष सिंह, राजेंद्र आर्य, वार्ड सदस्य बिमला देवी, ललित नेगी, मदन बिष्ट, तारा चंद्र, दीपक बिष्ट, मुकेश सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
डॉ. आर्य ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद रखना और उनकी स्मृतियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से शहीद दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान अमगढ़ी में प्रकाश पांडे, प्रेम चंद्र आर्य और अभिषेक नेगी से भी मुलाकात की गई। गांव-गांव हुए इस जनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों ने सड़क, आवागमन सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को सामने रखा, जिनके समाधान के लिए डॉ. आर्य ने हरसंभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
