नैनीताल शिक्षा

हॉकी के जादूगर को नमन: आर्यमान् बिड़ला स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गूंजा खेल भावना का संदेश

हॉकी के जादूगर को नमन: आर्यमान् बिड़ला  स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गूंजा खेल भावना का संदेश हॉकी के जादूगर को नमन: आर्यमान् बिड़ला  स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गूंजा खेल भावना का संदेश हॉकी के जादूगर को नमन: आर्यमान् बिड़ला  स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गूंजा खेल भावना का संदेश हॉकी के जादूगर को नमन: आर्यमान् बिड़ला  स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर गूंजा खेल भावना का संदेश

हल्द्वानी, 29 अगस्त
आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी में महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय खेल जगत के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। 29 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के तीनों प्रमुखों द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उपप्रधानाचार्य प्रकाश कुमार एवं प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा ने महान खिलाड़ी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के जीवन, व्यक्तित्व और खेल उपलब्धियों पर प्रेरणादायी वक्तव्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने कहा कि मेजर ध्यानचंद की अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें विश्व के महान हॉकी खिलाड़ियों में विशिष्ट स्थान दिलाया।

प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन विद्यार्थियों के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन, एकाग्रता और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा मानते हुए खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियाँ केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका जीवन कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, विनम्रता और राष्ट्र गौरव का प्रेरक उदाहरण है।

Follow करें — Khabri Daju.com
हर खबर पर दाज्यू की नजर