
नैनीताल विधानसभा में जनसंपर्क अभियान के तहत व्यापारियों से किया संवाद, गोल्ज्यू मंदिर के पुजारियों से भी की मुलाकात
भवाली/नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंगलवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भवाली बाजार में व्यापारियों से जनसंपर्क कर उनका हालचाल जाना और स्थानीय व्यापार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बाजार के विभिन्न व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना।
इसके साथ ही डॉ. आर्य ने घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर के पुजारियों पं. महेश पंत, प्रकाश पंत, दीपक जोशी, जगदीश ठाकुर और कल्पेश जोशी से मुलाकात कर बातचीत की।
भवाली बाजार में जनसंपर्क के दौरान रोहित अधिकारी, सुनील डालाकोटी, प्रदीप आर्य, डॉ. चंदेश उपाध्यक्ष, सतीश चंद्र, हेम जोशी, दीपक पांडे, योगेश जोशी, नवीन जोशी, मोहन, भगवती प्रसाद, किशन सिंह, घनानंद, बलवंत रावत, पवन कुमार, साकिर अली, उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के सदस्य मोहम्मद जावेद, नवीन पांडे, सतीश पंत, ब्रज मोहन, कुवर मिष्ठान भंडार के हरेंद्र बिष्ट, हीरा लाल और सुरेश चंद्र सहित अन्य व्यापारियों से मुलाकात हुई।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता और व्यापारियों के साथ निरंतर संवाद जरूरी है।



















