
पर्वतीय मंडल से कोटाबाग और भीमताल तक दिखा उत्साह, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ हुआ मंथन
नैनीताल। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री दिनेश आर्य के नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पर्वतीय मंडल से लेकर कोटाबाग और भीमताल क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संवाद किया।
पर्वतीय मंडल में सांसद दिनेश आर्य के आगमन पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत डॉ. आर्य ने सांसद के साथ दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती शांति मेहरा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
कोटाबाग में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों से संवाद
नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ग्रामीण मंडल में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्राम प्रधानों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान तलिया के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सनवाल, ग्राम प्रधान प्रेमा पांडे, रानीकोटा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पूरन अरोड़ा, पर्वतीय मंडल के उपाध्यक्ष हरीश पंत, वरिष्ठ कार्यकर्ता कंचन पंत, देवीधुरा कोटाबाग के ध्यान सिंह नेगी और मयंक पंत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भीमताल क्षेत्र में भी सांसद का जोरदार अभिनंदन
भीमताल ब्लॉक के गड़गड़ क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत किया। वहीं मंगोली, बजून और खुर्पाताल में कार्यकर्ताओं ने सांसद दिनेश आर्य एवं डॉ. भुवन चंद्र आर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान जलाल गांव के ग्राम प्रधान खुशाल सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, पंकज बगड़वाल, हरीश ध्यानी, चंदन कनवाल और खमारी के ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव पर रहा फोकस
सांसद के स्वागत कार्यक्रमों के साथ ही क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में हुए इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया गया।
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य की विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सक्रिय भागीदारी ने सांसद के प्रथम क्षेत्रीय दौरे को संगठनात्मक संवाद और कार्यकर्ता संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाया।



















