
नैनीताल। डीएसए नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित तीसरी इंटर स्कूल 9-ए-साइड बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आचार्य नरेंद्र देव स्कूल और सनवाल स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ।
वहीं दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स व्हाइट और बीएसएसवी रेड आमने-सामने रहे। बीएसएसवी रेड की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7-0 के बड़े अंतर से जीत लिया।
डीएसए नैनीताल द्वारा लगातार तीसरी बार आयोजित यह बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता शहर की छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं एवं प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराना है।
9 सितंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। खेल प्रेमियों की नजर अब फाइनल में पहुंचने वाली टीमों और खिताबी मुकाबले पर टिकी है।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।
