खेल नैनीताल

रुद्रांश के निर्णायक गोल से सेंट जॉन्स फाइनल की दौड़ में मजबूत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया

Advertisement

रुद्रांश के निर्णायक गोल से सेंट जॉन्स फाइनल की दौड़ में मजबूत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया रुद्रांश के निर्णायक गोल से सेंट जॉन्स फाइनल की दौड़ में मजबूत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया रुद्रांश के निर्णायक गोल से सेंट जॉन्स फाइनल की दौड़ में मजबूत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया रुद्रांश के निर्णायक गोल से सेंट जॉन्स फाइनल की दौड़ में मजबूत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया रुद्रांश के निर्णायक गोल से सेंट जॉन्स फाइनल की दौड़ में मजबूत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया रुद्रांश के निर्णायक गोल से सेंट जॉन्स फाइनल की दौड़ में मजबूत, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से हराया

78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को सी.आर.एस.टी. ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के तत्वावधान में एवं नैनीताल बैंक के प्रायोजन में खेले गए मुकाबले में सेंट जॉन्स नैनीताल ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल को 1-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।


मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई आक्रमण किए, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और मध्यांतर तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ में सेंट जॉन्स ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के खिलाड़ी रुद्रांश ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने बराबरी के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन सेंट जॉन्स की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे उनकी एक न चली। निर्धारित समय तक यही स्कोर कायम रहा और सेंट जॉन्स ने 1-0 से जीत अपने नाम कर ली।

मैच में रेफरी की जिम्मेदारी प्रेम बिष्ट, शिखर साह एवं नकुल बिष्ट ने निभाई।

टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को हरमन माइनर भीमताल और बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement