अल्मोड़ा व्यापार

अल्मोड़ा-अर्बन बैंक की अध्यक्ष बनने पर डॉ. वसुधा पंत का भव्य स्वागत, भूपेश पांडे ने माला पहनाकर दी शुभकामनाएं

अल्मोड़ा-अर्बन बैंक की अध्यक्ष बनने पर डॉ. वसुधा पंत का भव्य स्वागत, भूपेश पांडे ने माला पहनाकर दी शुभकामनाएं

नैनीताल। ग्रीन हिल्स की संस्थापक एवं अल्मोड़ा लेक्चर फेस्टिवल की संस्थापक डॉ. वसुधा पंत के अल्मोड़ा अर्बन बैंक की अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में भूषण पांडे  और दीपक जोशी ने डॉ. वसुधा पंत का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. पंत अपने अनुभव और कार्यकुशलता से बैंक को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. वसुधा पंत ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।