
नैनीताल। रोटरी क्लब नैनीताल की 75वीं इंस्टॉलेशन सभा का भव्य आयोजन स्थानीय बोट हाउस क्लब में हुआ। समारोह के दौरान रोटेरियन शैलेंद्र शाह ने नवनियुक्त अध्यक्ष शिवांगी शाह को रोटरी कॉलर पहनाकर विधिवत अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। वहीं रो. विनोद दुआ ने सचिव पद का कार्यभार संभाला।
समारोह में रोटरी क्लब नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन डिस्ट्रिक्ट 3110 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. जसबीर सिंह भाटिया, सीडीएस गौरव जैन तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष जैन की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर 12 नए सदस्यों को रोटरी पिन लगाकर क्लब की सदस्यता दिलाई गई। विभिन्न विद्यालयों से चयनित 17 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा रोटरी मंडल 3110 के प्रतिभाशाली युवा इंट्रैक्टर्स को भी सम्मानित किया गया।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर जसबीर सिंह भाटिया एवं सीडीएस गौरव जैन के नैनीताल पहुंचने पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छोलिया नृत्य और परेड के माध्यम से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से गर्ल्स फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को संपूर्ण फुटबॉल किट भेंट की गई।
इसके बाद पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शाह की अगुवाई में नगर पालिका नर्सरी विद्यालय, मॉल रोड में रोटरी क्लब द्वारा कराए गए नवीनीकरण एवं विद्यालय परिसर के सुधार कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय परिसर में रोटेरियन सदस्यों एवं मंडल पदाधिकारियों की मौजूदगी में रिबन काटकर कार्य का शुभारंभ/पुष्टि की गई तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल को विद्यालय के नवीनीकरण संबंधी पत्र सौंपा गया।
समारोह में मीडिया डायरेक्टर सुमित खन्ना सहित रोटरी क्लब के सदस्य विक्रम सियाल, मनोज लांबा, बबीता जैन, यतींद्र सूरी, योगेश शाह, शैलेंद्र शाह, सैयद काशिफ जाफरी, जितेंद्र शाह, जे.के. शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, साक्षी दुआ, ऋषि दुआ, प्रणय टुटेजा, विजय विग, अनित शाह, गुलनवाज लहरी समेत बड़ी संख्या में रोटेरियन, शिक्षक, पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीन सदस्यों में योगेश शर्मा, हरप्रीत कौर, बिशन सिंह मेहता और जिया जाफरी सहित अन्य सदस्यों ने रोटरी परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

