न्यूज

कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक

गांव-गांव पहुंच रहे डॉ. भुवन आर्य, किसानों के साथ खेतों में उतरे; कोटाबाग से बेतालघाट तक तेज किया जनसंपर्क अभियान

अमगढ़ी में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े का आयोजन, ग्रामीणों और महिलाओं से किया संवाद; डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार

नैनीताल। नैनीताल विधानसभा में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कोटाबाग से बेतालघाट तक लगातार ग्रामीण बैठकों और जनसंपर्क के जरिए उन्होंने किसानों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान कहीं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तो कहीं किसानों के बीच खेतों में पहुंचकर मटर की तुड़ाई में भी हाथ बंटाया।

राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत कोटाबाग ब्लॉक की न्याय पंचायत शक्ति केंद्र अमगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भुवन चंद्र आर्य मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने उत्तराखंड की विकास यात्रा और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित नेगी, बूथ अध्यक्ष जय दत्त सती, शक्ति केंद्र संयोजक गोपाल दत्त सती, बालम नेगी, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर दानी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश सती तथा गोरिया देव के बूथ अध्यक्ष बची सिंह नेगी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद ग्रामसभा अमगढ़ी में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर डॉ. आर्य ने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश नैनवाल, ग्राम प्रधान चंद्रशेखर दानी, जय किशन, माधवानंद नैनवाल, भुवन गिरी, नवीन नैनवाल, संतोष बोरा, प्रकाश पांडे, नरेश पांडे, राजू बिनवाल, महेश पांडे, गणेश नैनवाल, गोपाल दत्त और जय सती मौजूद रहे।

खेतों में किसानों के बीच पहुंचे, मटर की तुड़ाई में भी किया सहयोग

ग्रामसभा बोराकोट में डॉ. आर्य का जनसंपर्क अभियान अलग अंदाज में नजर आया। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर मटर की तुड़ाई की और उनकी मेहनत एवं कृषि से जुड़े विषयों पर बातचीत की। इस दौरान नीमा देवी, जगदीश चंद्र, पूनम देवी, भुवन आर्य, दीपा, बीना, लीला देवी, सुमित्रा देवी और कंचन से मुलाकात की।

ग्रामसभा अमतोली में ग्राम प्रधान विनोद जोशी सहित ईश्वरी दत्त, धीरज पांडे, गोपाल दत्त, भुवन गोस्वामी, कपिल पांडे, त्रिलोक नाथ, डिकर देव और कमला देवी से मुलाकात कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। वहीं डान परेवा में रघुवर सिंह, लक्ष्मण सिंह, दिनेश बिनवाल और पूरन उपाध्याय से मुलाकात की।

ओखलढुंगा से तल्ली सेठी तक सरकार की योजनाओं का प्रचार

कोटाबाग ब्लॉक के ओखलढुंगा में ग्राम प्रधान पंकज जलाल सहित गजेंद्र सिंह चौरसिया, कृपाल सिंह जलाल, जीवन सिंह, पुष्कर सिंह और किशन सिंह के साथ ग्रामीण बैठक की।

वहीं बेतालघाट ब्लॉक के तल्ली सेठी में ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार और विकास योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। इस दौरान पूरन सिंह, मदन गिरी गोस्वामी, हरीश बेलवाल, आनंद रावत, दीपा देवी, देवकी देवी, सरिता देवी, प्रेमा देवी, जानकी गिरी, जीवन गिरी, आनंदी देवी और कमला देवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि नैनीताल विधानसभा के प्रत्येक गांव तक पहुंचना और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना उनकी प्राथमिकता है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजरकभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक कभी खेतों में मटर तोड़ते दिखे, कभी चौपाल पर योजनाएं समझाते… डॉ. भुवन आर्य ने गांव-गांव झोंकी ताकत, . कोटाबाग से बेतालघाट तक डॉ. भुवन आर्य की धुआंधार दस्तक

Advertisement