
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने गुरुवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए जनसंपर्क किया। उन्होंने भवाली बाजार में व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने रामनाथ वर्मा, गणेश पंत, सतीश चंद्र (सरपंच, वाल्मीकि समाज), नूर अहमद, सतीश पंत, वृज मोहन जोशी (सब्जी व्यापारी), राजेंद्र बोरा, हरेंद्र बिष्ट (कुंवर मिष्ठान भंडार), रितेश शाह, संदीप कुमार, कंचन बेलवाल (आनंद मिष्ठान भंडार), हिमांशु अधिकारी, संदीप बिनवाल, कैलाश भगत, जगदीश भट्ट, किशन अधिकारी, रमेश बेलवाल, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, सुनील डालाकोटी, दीपक जोशी, मोहन चंद्र पडालनी, पंकज पडालनी, नितिन कुमार और योगेश जोशी समेत अन्य लोगों से मुलाकात की।
इसके बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्य मल्लीताल पंत पार्क, नैनीताल में आयोजित भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के 139वें जन्म दिवस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत भी किया।
वहीं, डॉ. आर्य ने हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से भी मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा हुई।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य की दिनभर की सक्रियता को भाजपा संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ जनता और स्थानीय व्यापारियों से निरंतर संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर.

