क्राइम नैनीताल

122.14 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, बाइक से कर रहा था नशे की तस्करी

Advertisement

122.14 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, बाइक से कर रहा था नशे की तस्करी

किच्छा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुमाऊं एसओटीएफ और ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने सैजना रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 122.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। आरोपी स्मैक को मोटरसाइकिल के जरिए तस्करी कर ले जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को मुख्यमंत्री के “नशामुक्त उत्तराखंड” के लक्ष्य को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में एसओटीएफ कुमाऊं की टीम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।

इसी क्रम में एसओटीएफ कुमाऊं और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सैजना रोड के पास, सोलर फैक्टरी, चौकी दरऊ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 122.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान गुरचरन सिंह पुत्र मक्खन सिंह (30 वर्ष) निवासी धानी करा सिंह अभोर, थाना अभोर, जिला फाजिल्का, पंजाब के रूप में की है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने मंडल के सभी जनपद प्रभारियों और एसओटीएफ को मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत कुमाऊं क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर नशे के तस्करों की धरपकड़ की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी एसओटीएफ कुमाऊं रेंज मय टीम, उपनिरीक्षक पवन जोशी और कांस्टेबल 246 उमेद गिरी शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement