जनहित नैनीताल

आयारपाटा वार्ड में दिखा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

Advertisement

नैनीताल। नगर के आयारपाटा वार्ड में शनिवार को एक अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। अजगर की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड सभासद मनोज साह जगाती मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने कब्जे में लेकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए रवाना किया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नैनीताल और आसपास के वन क्षेत्रों में समय-समय पर अजगर का दिखाई देना सामान्य है। विशेषकर बरसात के मौसम में भोजन और अनुकूल वातावरण की तलाश में वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार का वन्यजीव रिहायशी क्षेत्र में दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement