न्यूज

2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज की सियासी सक्रियता, भीमताल के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल

2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज की सियासी सक्रियता, भीमताल के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल 2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज की सियासी सक्रियता, भीमताल के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल 2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज की सियासी सक्रियता, भीमताल के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल 2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज की सियासी सक्रियता, भीमताल के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल 2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज की सियासी सक्रियता, भीमताल के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल 2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज की सियासी सक्रियता, भीमताल के गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे डॉ. भुवन आर्य, भीमताल क्षेत्र में जनसंपर्क और बैठकों का दौर तेज

शादी समारोहों में शिरकत कर वर-वधू को दिया आशीर्वाद, ग्रामीणों से संवाद कर डबल इंजन सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने बजून, खुरपाताल, लिंगाधार और रूसी गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में भागीदारी की।

डॉ. आर्य ने बजून में भूपाल सिंह मेहरा के सुपुत्र नीरज मेहरा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इसके अलावा खुरपाताल में आरके एडवोकेट के सुपुत्र के विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उन्होंने ग्रामसभा लिंगाधार (खुरपाताल) में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा की। इस दौरान प्रमोद सिंह, विजय कुमार, कमलेश और मुकुल पांडे सहित क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों और राजनीतिक गतिविधियों पर संवाद किया।

वहीं रूसी गांव में आयोजित बैठक में डॉ. आर्य ने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक में ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल, बेलवाखान, पूरन जोशी, मोहनी देवी, बिमला देवी, राजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह बिष्ट, जानकी देवी, नीमा बिष्ट, प्रेम बल्लभ और दान सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

राजनीतिक दृष्टि से डॉ. आर्य का भीमताल ब्लॉक में लगातार संपर्क अभियान 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की जमीनी सक्रियता और ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार मजबूत करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement