नैनीताल शिक्षा

नैनीताल में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का आदेश

Advertisement

›

नैनीताल, 19 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद नैनीताल के लिए 20 जुलाई को जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जारी आदेश में कहा है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 20 जुलाई (सोमवार) को जनपद के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement