नैनीताल राजनीति

मंगोली-नलनी में भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज, डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

ख़बर शेयर करें

 

⌊भीमताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत मंगोली और नलनी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’

मंगोली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें संस्करण ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के बाद डॉ. आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन समाज में जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

डॉ. आर्य ने कुंदन सिंह, पूरन सिंह अधिकारी (पूर्व प्रधान), बच्ची सिंह अधिकारी (पूर्व प्रधान), गोविंद सिंह अधिकारी (ग्राम प्रधान), नारायण सिंह, नरेश सिंह, कुंदन कनवाल, सुरेश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

महिला स्वयं सहायता समूहों से की बैठक

नलनी में आयोजित बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के लाभ पर चर्चा की गई। बैठक में प्रेमा मेहरा, बिमला अधिकारी, कांति बिष्ट, तुलसी देवी, भारती अधिकारी, इंद्रा देवी, हीरा देवी, दीपा आर्या, मंजू अधिकारी, कविता नेगी, गीता देवी, भावना देवी, देवकी देवी, कुमारी सोनू, हंसी देवी, मंजू देवी और भगवती देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

शक्ति केंद्र की बैठक में संगठन पर मंथन

मंगोली शक्ति केंद्र की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में हेम बहुखंडी, कुंदन सिंह अधिकारी, हीरा सिंह अधिकारी, चंदन कनवाल, गोविंद सिंह अधिकारी, पंकज बगडवाल, मंजू बिष्ट, मीना देवी, योगेश बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, योगेश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 KHABRI DAJU
👉 Follow Facebook Page: Ganesh Chandra Kandpal
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *