नैनीताल राजनीति

पुलिस से अभद्रता पर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल, तल्लीताल में फूंका पुतला”

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी पुलिस कार्यालय में हंगामे का विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कार्यालय में किए गए हंगामे और पुलिसकर्मियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। तल्लीताल डॉट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और पुलिस प्रशासन के सम्मान में आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके साथ अभद्रता और सरकारी कार्यालय में हंगामा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून-व्यवस्था और पुलिस की गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सम्मान और कानून-व्यवस्था की मर्यादा बनाए रखने को सभी की जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रितुल कुमार, मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी, विक्रम राठौर तथा अनुसूचित मोर्चा महामंत्री गौरव हार्पर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा हरीश बुदुलाकोटी, संतोष कुमार, विजय कुमार, प्रशांत आर्य, आशीष आर्य, प्रकाश, नितिन, करण साह, अमन, नीरज कनियाल, मोहित लाल साह और अंशुल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में सहभागिता की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि पुलिस का सम्मान और कानून-व्यवस्था की गरिमा सर्वोपरि है तथा इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *