न्यूज नैनीताल

बल्दियाखान की महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। तल्लीताल थाना क्षेत्र के बल्दियाखान निवासी एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रेनू बिष्ट (34) पत्नी भगवत सिंह, निवासी बल्दियाखान, 17 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थीं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ करने के साथ ही संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तल्लीताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए महिला की तलाश में जुटी है। यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल तल्लीताल थाना पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *