नैनीताल राजनीति

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, पंत पार्क में फूंका सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भाजपा सरकार की कथित विरोध की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मल्लीताल पंत पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए विरोध की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार सड़क पर संघर्ष करती रहेगी।

प्रदर्शन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय कुमार ‘संजू’, सभासद जितेंद्र पांडेय, अंकित चंद्रा, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, जिला सचिव कैलाश अधिकारी, नगर कांग्रेस महामंत्री संजय कुमार व सूरज पांडेय, नगर कांग्रेस सचिव सुमित शाह (शेखर) व पवन खनायत, जिला उपाध्यक्ष पीके शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी मुन्नी तिवारी, महिला उपाध्यक्ष सुनीता आर्या, महिला सचिव गीता मंडल, रेनू कोहली और देवकी देवी मौजूद रहीं।

इसके अलावा कोटाबाग ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सिद्धार्थ टंडन, रविन्द्र राठौर, राहुल, नितिन जाटव, अर्जुन, कैलाश कुमार, प्रिंस, राजू लाल, भुवन बिष्ट, रोहित तिवारी, जुनेद अहमद, सचिन कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कथित जनविरोधी रवैये के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *