नैनीताल न्यूज

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को दिया स्वरोजगार प्रशिक्षण, सिलाई-बुनाई व जूट बैग निर्माण की दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया, गोपाल सदन में सिलाई-बुनाई और जूट बैग निर्माण की दी जानकारी

नैनीताल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से बुधवार को नारायण नगर वार्ड के गोपाल सदन क्षेत्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को सिलाई, बुनाई और जूट बैग निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में श्रीमती जानकी बिष्ट ने प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी और उन्हें इन कार्यों के माध्यम से आय अर्जन के लिए प्रेरित किया। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में अधिकार मित्र के रूप में श्रीमती दीप्ति जोशी, किरण चौधरी, नीतू आर्या, मनीष आर्या एवं नीतू सहित अन्य लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *