

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सभा ने 22 विभिन्न समितियों का गठन किया है। प्रत्येक समिति को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि महोत्सव का संचालन व्यवस्थित एवं पारंपरिक गरिमा के अनुरूप किया जा सके।
महासचिव जगदीश बावरी ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जल्द ही शहर के गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को आयोजित पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
सभा ने महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी एवं हरीश राणा को मेला प्रवक्ता नियुक्त किया है।
महासचिव ने सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं सहयोगियों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और कुलदेवी मां नंदा-सुनंदा के इस ऐतिहासिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
- श्री नंदा देवी महोत्सव-2026 : गठित समितियां एवं सदस्य
- कदली वृक्ष समिति: बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, हीरा सिंह, गोधन सिंह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र बजेठा।
- मूर्ति निर्माण समिति: चंद्र प्रकाश साह एवं उनकी टीम।
- मंडप निर्माण समिति: घनश्याम लाल साह, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट, गिरीश जोशी, हिमांशु जोशी।
- मंडप व्यवस्था समिति: मनोज साह, बिमल चौधरी, कैलाश जोशी, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, राजेंद्र बजेठा, एडवोकेट मनोज साह, मोहित लाल साह, हरीश राणा।
- पांच आरती समिति: बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की।
- देवी भोग समिति: बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, राजेंद्र बजेठा, मोहित लाल साह, हरीश राणा।
- सुंदरकांड समिति: कैलाश जोशी, मुकुल जोशी, हीरा सिंह, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, सतीश पांडे, गिरीश भट्ट।
- प्रसाद वितरण समिति: देवेंद्र लाल साह, अतुल साह, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह, विक्रम साह, राजेंद्र बिष्ट।
- मंदिर प्रवेश समिति: मनोज साह, राजेंद्र लाल साह, गिरीश भट्ट, कैलाश बोरा।
- सीधा प्रसारण समिति: प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी, डॉ. कपिल जोशी।
- दान पात्र समिति: विमल साह, घनश्याम लाल साह, अशोक साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, आलोक चौधरी, हरीश राणा।
- सांस्कृतिक शोभायात्रा समिति: डॉ. मोहित सनवाल, मिथिलेश पांडे, अमर साह, सतीश पांडे।
- मंदिर सफाई व्यवस्था समिति: मुकेश जोशी, मुकुल जोशी, रोहित कुंवर, अजय बिष्ट, संदीप साह, प्रदीप मिश्रा, ललित मोहन साह।
- भंडारा समिति: दीपक साह, अतुल साह, विक्रम साह, राजेंद्र बिष्ट।
- मां नंदा देवी दर्शन समिति: मुकुल जोशी, मुकेश जोशी, कमलेश ढौंडियाल, राजेंद्र लाल साह, अमर साह।
- डोला भ्रमण समिति: श्री रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, गोधन सिंह।
- मूर्ति विसर्जन समिति: चंद्र प्रकाश साह एवं मूर्ति निर्माण के कलाकार, अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष।
- दीपदान समिति: राजेंद्र लाल साह, अशोक साह, राजेंद्र बिष्ट।
- मंदिर उद्घोषक समिति: मुकेश जोशी।
- मंदिर चंदा समिति: बिमल साह, भागवत बोरा, धर्मेंद्र शर्मा, दिनेश भट्ट, खुशहाल सिंह कार्की, केदार सिंह राठौर, आनंद बिष्ट।
- स्वागत समिति: घनश्याम लाल साह, मनोज साह, जगदीश बावरी, मुकेश जोशी।
- मेला प्रवक्ता: प्रो. ललित तिवारी, मुकेश जोशी एवं हरीश राणा।
इन सभी समितियों में सभा के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो महोत्सव को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से कार्य करेंगे।
