नैनीताल न्यूज

सावन के तीसरे सोमवार पर नयना देवी मंदिर के शिवालय में विधायक सरिता आर्या ने किया जलाभिषेक

ख़बर शेयर करें

 

सावन के तीसरे सोमवार पर नयना देवी मंदिर के शिवालय में विधायक सरिता आर्या ने किया जलाभिषेक

नैनीताल। सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर मां नयना देवी मंदिर परिसर स्थित शिवालय में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे और जलाभिषेक कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर नैनीताल विधानसभा की विधायक सरिता आर्या भी नयना देवी मंदिर परिसर स्थित शिवालय पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की प्रार्थना की।

सावन सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *