बेतालघाट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक में व्यापक जनसंपर्क, कार्यकर्ता बैठक और तिरंगा यात्रा में भाग लेकर ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
डॉ. आर्य ने ग्राम सभा अमेल में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्राम प्रधान श्रीमती मीना बिष्ट सहित शंकर लाल, पूनम आर्या, मधुली देवी, कांति राम, पिंकी आर्या, तारा देवी, प्रकाश चौधरी, बाला दत्त, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह, चंद्र शेखर जोशी, चंदन रावत, गोविंद राम समेत अनेक ग्रामीणों से संवाद किया।
इसके बाद बेतालघाट स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में ग्राम प्रधान बिमला नेगी मल्ली सेठी (धारकोट), ग्राम प्रधान कीर्ति बल्लभ जोशी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान घोड़ियां हल्सू गणेश चंद्र, बूथ अध्यक्ष पुष्कर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष हरीश पांडे, चंपा जलाल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शंकर बधानी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के बाद डॉ. आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बेतालघाट में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सहभागिता की। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
वहीं धनियाकोट ग्राम सभा में आयोजित बैठक में डॉ. आर्य ने डबल इंजन सरकार की विकास एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन, स्थानीय संसाधनों और स्वरोजगार को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।
बैठक में पूर्व ग्राम प्रधान भुवन सिंह, पूरन सिंह भंडारी, मोहन सिंह, भुवन सिंह जलाल, पूरन जलाल, वीरेंद्र भंडारी, राकेश, बालम सिंह बोहरा, पूरन भंडारी, जीवन मेहरा, प्रेम सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
