दुर्घटना नैनीताल

नैनीताल में थार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

Advertisement

नैनीताल में  थार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

नैनीताल में  थार 300 फीट गहरी खाई में गिरी, पांच घायल

नैनीताल। शनिवार सुबह खुर्पाताल क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर मनसा देवी मंदिर के पास एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई अधिक गहरी होने के कारण बचाव दल को घायलों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।

बताया जा रहा है कि वाहन संख्या GJ 18 BK 9777 में सवार सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और 15 अगस्त की छुट्टी मनाने नैनीताल आए थे।

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र रावत के अनुसार घायलों की पहचान निधि श्रीवास्तव (22) गोरखपुर, नोडा, शिवेंद्र श्रीवास्तव (25), निधि श्रीवास्तव के भाई, लवांशी (20) राजस्थान, ईश्वरी (21) जयपुर और पिकी (21) कानपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement