
श्री राम सेवक सभा में मातृशक्ति की बैठक, तिलक और राम भजनों से सजेगी बारात; 11 से 20 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा में आयोजित मातृशक्ति की बैठक में श्रीरामलीला महोत्सव, श्रीराम बारात और डीएसए मैदान में होने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज साह ने की, जबकि संचालन जगदीश बावरी ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अक्टूबर को श्रीराम बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात की भव्यता बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए गए। तय हुआ कि बारात में शकुनाखर की रस्म निभाई जाएगी और बैंड-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की बारात निकलेगी। महिलाएं पारंपरिक पिछौड़ा पहनकर शामिल होंगी। बारातियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा और मार्ग में राम भजनों से माहौल भक्तिमय बनाया जाएगा।
श्री राम सेवक सभा में 13 अक्टूबर को शाम पांच बजे से बारात की तैयारियां की जाएंगी। बैठक में सभी लोगों को श्रीराम बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं, श्रीरामलीला महोत्सव 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, प्रोफेसर ललित तिवारी, वंदना पांडे और पूर्व सभासद मंजू रौतेला ने भी अपने विचार रखे। सभी ने महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग पर जोर दिया।
इस अवसर पर विमल चौधरी, हीरा रावत, पूर्व कोषाधिकारी भुवन बिष्ट, गोधन सिंह, पूर्व अध्यक्ष गिरीश जोशी, अशोक साह, मोहित लाल साह, हरीश राणा, प्रदीप जेठी, गोविंद सिंह, सानू साह, दिनेश भट्ट, डोल्मा गुरुरानी, खुशहाल सिंह कार्की, धर्मेंद्र शर्मा, दीपा चौधरी, कुसुम लता सनवाल, अमिता साह, मोनिका साह, गीता पालीवाल, भावना रावत, ममता, रेनू कोहली, सुनीता, शांति, मुन्नी, पुष्पा, माया, दीपा, मंजू बोरा, डॉ. भावना भट्ट, हेमा, दीपिका, ज्योति कांडपाल, चंद्रा, तुलसी, कांता, मीना, दीपा जोशी, सुमन, रेनू, लीला, सुंदरी और मोहिनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
खबरी दाजू समाचार | हर खबर पर दाज्यू की नजर






