खेल नैनीताल

⚽ आयारपाटा का दमदार वार, बुल्स इलेवन को 1-0 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Advertisement

⚽ आयारपाटा का दमदार वार, बुल्स इलेवन को 1-0 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ⚽ आयारपाटा का दमदार वार, बुल्स इलेवन को 1-0 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ⚽ आयारपाटा का दमदार वार, बुल्स इलेवन को 1-0 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ⚽ आयारपाटा का दमदार वार, बुल्स इलेवन को 1-0 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ⚽ आयारपाटा का दमदार वार, बुल्स इलेवन को 1-0 से हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री

नैनीताल। 103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फास्ट आयारपाटा ने बुल्स इलेवन को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल लोकेश पुजारी ने दागकर आयारपाटा को जीत दिलाई। गोल होते ही मैदान में मौजूद दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसके बाद बुल्स इलेवन ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन आयारपाटा के खिलाड़ियों ने शानदार रक्षात्मक खेल दिखाते हुए अपनी बढ़त कायम रखी।

करीब 40 दिनों से चल रही प्रतियोगिता अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी स्टेडियम और मैदान के चारों ओर डटे रहे।

अब प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में गैलेक्सी एफसी और किलर्स इलेवन आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले के बाद 19 अगस्त को फाइनल खेला जाएगा, जिसमें आयारपाटा अपनी खिताबी दावेदारी पेश करेगी।

इस बार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शहर की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों ने जगह बनाई है, जिससे खिताबी मुकाबले को लेकर रोमांच और बढ़ गया है।

मैच में ब्रिजेश, भरत और पवन ने रेफरी की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महासचिव मनोज जोशी, खीमराज देउपा, फुटबॉल सचिव पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली, भूपेन्द्र बिष्ट, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, जलज बर्मा, सचिन नेगी, शार्दुल नेगी और मनोज जगाती सहित बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement