नैनीताल खेल

राष्ट्रीय खेल मंच पर चमकेंगी ऑल सेंट्स कॉलेज की चार बेटियाँ, उत्तराखंड टीम में चयन से बढ़ाया नैनीताल का गौरव

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की चार प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। चारों छात्राओं का चयन अलग-अलग राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है।

ज़ैना रहमान और नंदानी बिष्ट का चयन CISCE राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता-2026 के बालिका वर्ग के लिए उत्तराखंड क्षेत्र की टीम में हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन सेंट जोसेफ स्कूल, अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

इसी तरह नंदानी बेलवाल और नव्या सिंह का चयन 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 से 23 अगस्त तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जा रही है।

चारों छात्राओं ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना उनके साथ-साथ ऑल सेंट्स कॉलेज और पूरे नैनीताल के लिए गौरव का विषय है।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मिसेज रिचर्ड, खेल विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नैनीताल में खुशी का माहौल है और शहरवासियों को उम्मीद है कि राष्ट्रीय मंच पर भी ये बेटियां शानदार प्रदर्शन कर नैनीताल का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *