नैनीताल राजनीति

कोटाबाग में जनसंपर्क के साथ शहीद दिवस की तैयारियों में जुटे डॉ. भुवन चंद्र आर्य

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शुक्रवार को नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामसभा अमगढ़ी एवं गोरिया देव में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान गोरिया देव मोहन चंद्र सुयाल सहित महेश चंद्र सती, प्रकाश पांडेय, प्रेम चंद्र आर्य, अभिषेक नेगी, सोनू प्रसाद, प्रहलाद सिंह नेगी, प्रदीप रावत, बच्ची सिंह नेगी, नंदन सिंह बिष्ट, केशव दत्त और मोहन सिंह से मुलाकात की।

इसके अलावा डॉ. आर्य ने डान परेवा पहुंचकर आगामी 23 अगस्त को स्व. दीवान सिंह शहीद दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय लोगों के साथ श्रमदान किया और बैठक में भाग लिया। बैठक में शहीद दिवस को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया।

इस दौरान ग्राम प्रधान दयाल सिंह बिष्ट, अंबा दत्त, बूथ अध्यक्ष बच्ची सिंह नेगी, ललित तिवारी, बिशन दत्त, पूरन रौतेला, प्रकाश कांडपाल, जगदीश चंद्र, दयाल रौतेला, हरीश सिंह, पूरन सिंह, पान सिंह, बालम सिंह नेगी, संतोष सिंह, राजेंद्र आर्य, वार्ड सदस्य श्रीमती बिमला देवा, ललित नेगी, मदन बिष्ट, तारा चंद्र, दीपक बिष्ट, मुकेश सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्व. दीवान सिंह के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को याद करना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। स्थानीय लोगों ने शहीद दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आयोजन को भव्य रूप देने के लिए एकजुट होकर तैयारियां करने पर जोर दिया।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से निरंतर संवाद कायम रखना और उनकी समस्याओं को समझना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों और बलिदान से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *