नैनीताल राजनीति

भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल

भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल   IMG_2827 भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल भीमताल ब्लॉक में फिर सक्रिय हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य, गांव-गांव जनसंपर्क कर तेज की सियासी हलचल

ज्योलिकोट से खूपी, गेठिया और खमारी-मंगोली तक पहुंचे भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक में शनिवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। ज्योलिकोट, खूपी, खूपी पड़ाव, गेठिया और खमारी-मंगोली क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ ही डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं पर चर्चा की।

ज्योलिकोट में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने मोहन सिंह बोरा, भुवन जीना, मुकेश रजवार, सुमित जोशी, वसीम अहमद और संजय अधिकारी सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

इसी दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्र जोशी के पुत्र के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पहुंचकर डॉ. आर्य ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके बाद खूपी एवं खूपी पड़ाव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संजय आर्य, सृष्टि, महेंद्र कुमार, पूनम आर्या, प्रभा देवी, मानसी, सुधीर चंद्र, मुकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुरेश आर्य, मनोज बगड़वाल, विजय बिष्ट, कमल नेगी, मनोज पंत, साहिद और गुड्डू सहित कई लोगों से संवाद हुआ।

गेठिया में भी जनसंपर्क के दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने राम सिंह बोरा, संजय सिंह, किशन आर्य, पुष्पा देवी, ममता बिष्ट और गंगा बोरा समेत स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की समस्याओं और विकास को लेकर चर्चा की।

वहीं खमारी-मंगोली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डॉ. आर्य ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। इसके बाद आयोजित बैठक में उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

इस दौरान ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, वरिष्ठ भाजपा नेता पूरन चंद ध्यानी, ललित पाठक, नवीन पाठक, गिरीश चंद्र, कृष्णानंद ध्यानी, मोहन चंद्र, कृष्णानंद बुधलाकोटी, उमा देवी, हेमा ध्यानी, कमला देवी, गीता कनवाल, भावना बिष्टानिया, प्रेमा देवी, नीमा कनवाल, सीमा, बसंती देवी, जयंती कनवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क करने से डॉ. भुवन चंद्र आर्य की सक्रियता चर्चा में है। उनके लगातार दौरों को क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक हलचल के रूप में भी देखा जा रहा है।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।