🚨
7 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी जुर्माना; वायरल वीडियो में इस्तेमाल वाहन सीज
नैनीताल। जन्माष्टमी की रात हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग पर वाहनों में सवार होकर डंडे लहराते हुए दहशत फैलाने और अराजकता का माहौल बनाने वाले युवकों पर नैनीताल पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
वायरल वीडियो का SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए ASP/CO हल्द्वानी अमित सैनी को युवकों और वाहनों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देशों के बाद काठगोदाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 15 युवकों को चिन्हित किया, जिनमें 8 बालिग और 7 नाबालिग शामिल हैं। आठों बालिग युवकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया, जबकि वीडियो में प्रयुक्त वाहनों को सीज कर दिया गया।
वहीं, सात नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की गई। परिजनों के विरुद्ध भी पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा कराया गया। पुलिस ने सभी युवकों और उनके परिजनों को भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी है।
SSP का सख्त संदेश
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा कि जनपद में गुंडागर्दी, अराजकता और सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल पैदा करने वाले किसी भी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करेगी।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






