क्राइम नैनीताल

दूध चोर सक्रिय! क्लासिक होटल के पास 10 पैकेट दूध लेकर रफूचक्कर होता दिखा शख्स, देखिए वायरल VIDEO—कैसे दूध के पैकेट लेकर जाता दिखा शख्स!

 

दूध चोर सक्रिय! क्लासिक होटल के पास 10 पैकेट दूध लेकर रफूचक्कर होता दिखा शख्स, देखिए वायरल VIDEO—कैसे दूध के पैकेट लेकर जाता दिखा शख्स! दूध चोर सक्रिय! क्लासिक होटल के पास 10 पैकेट दूध लेकर रफूचक्कर होता दिखा शख्स, देखिए वायरल VIDEO—कैसे दूध के पैकेट लेकर जाता दिखा शख्स!नैनीताल। शहर में अब दूध के पैकेटों पर भी चोरों की नजर पड़ गई है। क्लासिक होटल के पास सड़क किनारे रखे करीब 10 पैकेट दूध चोरी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे रखे दूध के पैकेट उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दूध विक्रेता नैन सिंह मेहरा के पैकेट चोरी हुए हैं। नैन सिंह मेहरा तल्लीताल स्थित कूर्मांचल बैंक तल्लीताल में गार्ड के रूप में कार्य करने के साथ ही सुबह के समय दूध बेचते हैं।

नैन सिंह के मुताबिक  इससे पहले भी दूध के पैकेट चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में नाराजगी है और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ होगी।

🎥 देखिए वायरल VIDEO—कैसे दूध के पैकेट लेकर जाता दिखा शख्स!

खबरी दाज्यू | हर खबर पर दाज्यू की नजर