दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों में विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में चार गिरफ्तार
हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद, तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 सितंबर की देर रात की बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकान पर सामान लेने पहुंचे ग्राहकों और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में दुकान स्वामी बिपिन चंद्र जोशी निवासी जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 327/2026 के तहत धारा 115(2), 191(1), 224(2) और 333 BNS में मुकदमा दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर (21), कवि नेगी, कार्तिक नागिला और ईशान शर्मा (21) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धारा 172 के तहत गिरफ्तारी की गई तथा धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश सिंह और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर.






