न्यूज

चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कुमाऊं से गढ़वाल तक हिली धरती; नैनीताल-अल्मोड़ा से खटीमा तक महसूस हुए झटके

Advertisement

चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, कुमाऊं से गढ़वाल तक हिली धरती; नैनीताल-अल्मोड़ा से खटीमा तक महसूस हुए झटके

नैनीताल। मंगलवार रात करीब 10:23 बजे उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड रही। इसका केंद्र चमोली जिले में 13 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। NCS के अनुसार भूकंप के केंद्र के निर्देशांक 30.103° उत्तरी अक्षांश और 79.561° पूर्वी देशांतर रहे। 

भूकंप का असर कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक महसूस किया गया। नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और खटीमा सहित कई क्षेत्रों में लोगों ने धरती में कंपन महसूस किया। वहीं अल्मोड़ा, रानीखेत, रुद्रपुर और ऊधमसिंह नगर के अन्य क्षेत्रों से भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचनाएं सामने आई हैं। 

ताड़ीखेत क्षेत्र और सितारगंज में भी लोगों के बीच भूकंप के झटकों को लेकर चर्चा रही और स्थानीय स्तर पर कंपन महसूस होने की सूचनाएं सामने आईं। हालांकि इन स्थानों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक क्षति रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

चंपावत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, चंपावत जनपद में रात 10:23 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। रिपोर्ट में भूकंप का केंद्र चमोली बताया गया है। जनपद मुख्यालय सहित तहसील और थाना क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए, लेकिन जिले में किसी प्रकार की क्षति नहीं होने की सूचना प्राप्त हुई है।

भूकंप के अचानक झटके महसूस होते ही कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। रात के समय धरती हिलने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। फिलहाल उत्तराखंड में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए। 

खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement