गांव-गांव पहुंचे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से किया संवाद
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क, बैठकों और सेवा संकल्प अभियान में भाग लेकर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
भीमताल ब्लॉक के जलाल गांव स्थित आंगन सेवा केंद्र में आयोजित बैठक में डॉ. आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आंगनबाड़ी कार्यकत्री रंजनी बिष्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में सहायिका लता बिष्ट, आशा कार्यकर्ता शांति देवी, किसान मोर्चा जिला मंत्री कुंदन सिंह अधिकारी, किसान मोर्चा महामंत्री योगेश बिष्ट समेत कई ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद उन्होंने ज्योलिकोट में जनसंपर्क कर सोनू, गणेश शाह, नरेश रावत और नंदा बल्लभ सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की। नैनीताल बाजार में भी उन्होंने अधिवक्ताओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया।
बजून में सेवा संकल्प अभियान ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत ग्रामीण मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी डॉ. आर्य ने भाग लिया। कार्यक्रम में विजय बिष्ट, ब्रिकम कनवाल, दर्शन कनवाल, ललित गोस्वामी, दीवान कनवाल, आनंद राम, विजय कुमार, हिमांशु और हीरा बल्लभ समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं बेतालघाट ब्लॉक के जलाल गांव में आयोजित बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम में डॉ. आर्य ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास को लेकर चर्चा की। ग्राम प्रधान खुशाल सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
डॉ. आर्य ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने का आह्वान किया।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर






