दुर्घटना नैनीताल

कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध पिकअप वाहन, तीन घायल

Advertisement

कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध पिकअप वाहन, तीन घायल कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध पिकअप वाहन, तीन घायल कैंचीधाम में 150 मीटर गहरी खाई में गिरा दूध पिकअप वाहन, तीन घायल

नैनीताल पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया त्वरित रेस्क्यू अभियान, नदी के पास से तीनों को सुरक्षित निकाला

नैनीताल। कैंचीधाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दूध पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंचीधाम पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे स्थानीय व्यक्ति ने कैंची मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास सड़क से करीब 100 से 150 मीटर नीचे नदी के समीप वाहन की लाइट जलती देखी। वाहन के खाई में गिरने की आशंका पर सूचना चौकी कैंचीधाम पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के साथ खाई में सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान दूध पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 नदी के पास गहरी खाई में मिला। वाहन में फंसे तीन लोगों को पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

तीनों घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

घायलों का विवरण

  • अंकित सिंह (33) पुत्र स्व. सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी — वाहन चालक।
  • बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी।
  • मोहम्मद साकिब (11) पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी।

रेस्क्यू टीम

रेस्क्यू अभियान में चौकी प्रभारी कैंचीधाम उपनिरीक्षक विजय कुमार, अपर उपनिरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल महेश गोस्वामी शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement