नैनीताल

कैंची धाम जाने वालों को पार्किंग से शटल सेवा, 26-27 सितंबर को लागू रहेगा डायवर्जन प्लान

Advertisement

 

वीकेंड पर श्री कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 26 और 27 सितंबर को विशेष यातायात एवं डायवर्जन योजना लागू की है। व्यवस्था के तहत निजी वाहनों को कैंची धाम तक ले जाने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा और श्रद्धालुओं को पार्किंग से कैंची धाम तक शटल सेवा के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।

हल्द्वानी की ओर से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। यहां से शटल सेवा के जरिए भवाली होते हुए कैंची धाम भेजा जाएगा। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को शटल से वापस पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं गेठिया/नैनीताल की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों को भवाली सेनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।

पुलिस के अनुसार कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों का अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। निर्धारित पार्किंग के अलावा सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर भी रोक रहेगी।

यातायात योजना 26 एवं 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात के दबाव और श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार डायवर्जन व्यवस्था में आवश्यक बदलाव भी किया जा सकेगा।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि निजी वाहन लेकर कैंची धाम तक जाने के बजाय निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा कर शटल सेवा का उपयोग करें, ताकि जाम से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement