नैनीताल

नैना देवी मंदिर प्रांगण में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ, 16 से 20 अक्तूबर तक होगा आयोजन

Advertisement

 

नैना देवी मंदिर प्रांगण में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ

नैनीताल में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज,नैना देवी मंदिर प्रांगण में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ, 16 से 20 अक्तूबर तक होगा आयोजन नैना देवी मंदिर प्रांगण में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ, 16 से 20 अक्तूबर तक होगा आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी में मां दुर्गा के भव्य उत्सव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आगामी 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी तैयारियों में जुट गई है।

शुक्रवार को नैना देवी मंदिर प्रांगण में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ किया गया। मंत्रोच्चार के बीच पूजन कर प्रतिमा निर्माण की शुरुआत हुई और महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की गई।

कमेटी के महामंत्री उमेश मिश्रा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रतिमा निर्माण शुरू होने के साथ ही आयोजन की तैयारियों को और गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए कमेटी स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

70 साल से नैनीताल में गूंज रही मां दुर्गा की आराधना

नैनीताल का दुर्गा पूजा महोत्सव शहर की सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा प्रमुख आयोजन है। इस वर्ष महोत्सव अपने 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। वर्षों से आयोजित हो रहे इस उत्सव में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को मिलती है। महोत्सव के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आयोजन में शामिल होते हैं।

पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम में मूर्तिकार कानुसुन्दर राय, प्रेम कुमार शर्मा, दीपक गुरुरानी, किशन सिंह अधिकारी, आलोक शाह, टीके भट्टाचार्य और दिनेश चंद्र भट्ट समेत कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement