नैनीताल राजनीति

डीएसबी परिसर (कुमाऊँ विवि) छात्रसंघ चुनाव: भानु प्रताप अध्यक्ष, अनुष्का संयुक्त सचिव और कड़े मुकाबले में सृष्टि रावत बनीं कोषाध्यक्ष

Advertisement

डीएसबी परिसर (कुमाऊँ विवि) छात्रसंघ चुनाव: भानु प्रताप अध्यक्ष, अनुष्का संयुक्त सचिव और कड़े मुकाबले में सृष्टि रावत बनीं कोषाध्यक्ष डीएसबी परिसर (कुमाऊँ विवि) छात्रसंघ चुनाव: भानु प्रताप अध्यक्ष, अनुष्का संयुक्त सचिव और कड़े मुकाबले में सृष्टि रावत बनीं कोषाध्यक्ष

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत द्वारा घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त सचिव पद पर अनुष्का पुरी और कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत ने विजय हासिल की।  

मतदान वाले प्रमुख पदों के परिणाम

 अध्यक्ष पद: भानु प्रताप सिंह चौहान को कुल 1,355 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शुभम कुमार को 873 मत मिले। भानु प्रताप ने 482 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में तीसरे प्रत्याशी हिमांशु आर्य को 283 मत मिले, जबकि 10 मत नोटा (NOTA) को पड़े और 14 मत अवैध घोषित किए गए।  

 संयुक्त सचिव पद: अनुष्का पुरी ने 1,604 मत हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी गौरी (619 मत) को 985 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। इस पद पर 202 मत नोटा को गए और 110 मत निरस्त हुए।  

 कोषाध्यक्ष पद (कांटे की टक्कर): कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहाँ सृष्टि रावत ने 1,165 मत प्राप्त कर विदुषी वर्मा (1,147 मत) को मात्र 18 मतों के अंतर से हराया। इस पद पर 127 मत नोटा को मिले और 96 मत अवैध पाए गए।  

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी

 उपाध्यक्ष: अभिषेक रैकूनी  

 उपाध्यक्ष (छात्रा): कुमकुम जोशी  

 सचिव: कमल कार्की  

 सांस्कृतिक सचिव: हर्षित जोशी  

 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR): तन्मय भण्डारी  

 संकाय प्रतिनिधि (कला): अनिल कुमार  

 संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य): सन्ध्या कापड़ी  

 संकाय प्रतिनिधि (विधि): दिव्यांशी कौशल  

 संकाय प्रतिनिधि (प्रबन्ध अध्ययन): सानिध्य उप्रेती

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement