
देहरादून। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, नैनीताल के युवा भाजपा कार्यकर्ता पंकज बिष्ट सौंड तथा संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य एवं साथियों ने मुख्यमंत्री धामी को पुस्तक भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों तथा प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आपसी चर्चा भी हुई।
मुलाकात में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, संगठन की गतिविधियों और आमजन से जुड़े विषयों पर संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर संवाद का अवसर मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंट कर अपने विचार साझा किए तथा प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य, विधायक भूपाल राम टम्टा, पंकज बिष्ट सौंड सहित भाजपा संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबरी दाजू | Khabri Daju.com — हर खबर पर दाज्यू की नजर।






