कूटा ने नवनियुक्त कुलसचिव प्रो. रितेश शाह का किया सम्मान, विश्वविद्यालय में कार्यों में तेजी की उम्मीद
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव प्रो. रितेश शाह का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। कूटा पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
कूटा ने उम्मीद जताई कि प्रो. रितेश शाह के कुलसचिव बनने से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों के निस्तारण में तेजी आएगी और विभिन्न कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न होंगे।
सम्मान कार्यक्रम में प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. गगन होती, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी और मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं, विश्वविद्यालय के एलुमनी सेल की ओर से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, डॉ. ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने भी प्रो. रितेश शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर






