जनहित नैनीताल

रविवार शाम 4 बजे से 6 घंटे पहाड़ की ओर रास्ता बंद, नैनीताल पुलिस का बड़ा ट्रैफिक प्लान

Advertisement

रविवार शाम 4 बजे से 6 घंटे पहाड़ की ओर रास्ता बंद, नैनीताल पुलिस का बड़ा ट्रैफिक प्लान

35 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही के बाद लिया फैसला, नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वाला ट्रैफिक रहेगा नियंत्रित

नैनीताल। लॉन्ग वीकेंड और मौसम साफ होने के बाद नैनीताल, कैंची धाम, भवाली और भीमताल की ओर उमड़ी भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए अपडेटेड ट्रैफिक प्लान जारी किया है। बीते दिन पहाड़ों की ओर 35 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।


पुलिस के अनुसार रविवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक हल्द्वानी-काठगोदाम से नैनीताल, भीमताल और भवाली की ओर जाने वाला यातायात छह घंटे के लिए रोका जाएगा। इस दौरान पहाड़ से नीचे आने वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आज शाम 5 बजे के बाद भीमताल तिराहे से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी और वाहनों को नीचे की ओर एग्जिट कराया जाएगा। वहीं शाम 5:30 बजे के बाद नैनीताल की ओर जाने वाले यातायात को करीब तीन घंटे तक नियंत्रित किया जाएगा।

कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं से निजी वाहन मंदिर तक नहीं ले जाने की अपील की गई है। भीमताल विकास भवन, भवाली चौराहा और सैनिटोरियम से शटल सेवा संचालित की जा रही है। श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़ा कर शटल से आगे जाने को कहा गया है।

रविवार शाम 4 बजे के बाद पहाड़ की ओर जाने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। नैनीताल के लिए कालाढूंगी मार्ग का उपयोग किया जा सकता है। रुद्रपुर, बाजपुर, रामनगर, काशीपुर और मुखानी क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहन मुखानी–फतेहपुर–पटवा डांगर मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

कैंची धाम में भीड़ नियंत्रण के लिए वन-वे दर्शन व्यवस्था लागू है। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस, यातायात पुलिस, आरटीओ और संबंधित विभागों की टीमें तैनात हैं।

नैनीताल पुलिस ने स्थानीय लोगों से रविवार शाम 4 से 10 बजे तक अनावश्यक रूप से पहाड़ की ओर यात्रा न करने और पर्यटकों-श्रद्धालुओं से निर्धारित रूट, शटल सेवा तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement