
भवाली से छड़ा तक सक्रिय दिखे डॉ. भुवन आर्य, जनसंपर्क के जरिए लोगों से साधा सीधा संवाद
बाजार से वाल्मीकि कॉलोनी तक पहुंचे, स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं
भवाली। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान जारी है। शनिवार को उन्होंने भवाली बाजार, वाल्मीकि कॉलोनी और बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
भवाली बाजार में डॉ. आर्य ने पंकज बिष्ट, राजेंद्र सिंह चौहान, राजू, शमशेर सिंह, मोहम्मद, रेहान, अरुण कुमार, दुर्गेश कुमार, प्रकाश मेहरा, दया अधिकारी, राजेंद्र सिंह, राहुल, नवीन बिष्ट, योगेश वर्मा, आलम, वसीम, रघुवीर सिंह और बहादुर सिंह ढैला समेत अन्य लोगों से मुलाकात की।
इसके बाद भवाली की वाल्मीकि कॉलोनी में जनसभा आयोजित हुई। जनसभा में लाल शाह, रीता देवी, राजेश कुमार, पायल, दीपक वाल्मीकि, महेश कुमार, देवेंद्र, राजेश समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। डॉ. आर्य ने लोगों से बातचीत कर उनके स्थानीय मुद्दों और अपेक्षाओं को जाना।
वहीं, बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा में भी जनसंपर्क के दौरान उन्होंने संजय बिष्ट, नीरज कुमार, पवन कुमार, नीरज जोशी और जीवन मेहरा सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की।
डॉ. आर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच लगातार संवाद भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।






