
हल्द्वानी। इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में नैनीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, टाउन धानमिल निवासी राम चन्द्र ने 4 अक्टूबर को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि 3 अक्टूबर को उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा (23) का नईम उर्फ नईम पहलवान द्वारा इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 338/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तलाश और सुरागरसी करते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।
खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।






